भारतीय जनता पार्टी ने नये पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए बलीराम नायक बने सुकमा के भाजपा जिला महामंत्री।

भारतीय जनता पार्टी ने नये पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए बलीराम नायक बने सुकमा के भाजपा जिला महामंत्री।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन और भाजपा सुकमा के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के अनुशंसा से भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन कर 30 जुलाई को विधिवत सूची जारी की गई. जिसमे सुकमा जिले में बलीराम नायक को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भाजपा जिला महामंत्री बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर बलीराम नायक ने पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठ जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। और कहा कि पार्टी के लिए और दृढ़ता और सभी को साथ लेकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे और वरिष्ठ नेतृत्व के दिशानिर्देशों को धरातल पर क्रियान्वित करने की बात कही है।
इस अवसर पर इन भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ,नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष कोरसा सन्नू ,संजय शुक्ला, जनपद पंचायत अध्यक्ष,कुसुमलता कोवसी,नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक,जनपद सदस्य मड़काम भीमा , दुलाल शाह,रामलाल गुप्ता, प्रदीप शुक्ला,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल नायक, पुष्पलता भदोरिया, सोड़ी मंगली, मीडियम गीता, सोड़ी मंगी, मड़कम हुंगी,मनीराम नायक, अजय मंडावी, रिंकू नायक समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर खुशी व्याप्त है।