छत्तीसगढ़

हार्डकोर एक 05 लाख के ईनामी महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर पकड़ा।

हार्डकोर एक 05 लाख के ईनामी महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर पकड़ा।

संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : जिले के पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय 05 लाख ईनामी महिला नक्सली को किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तार महिला नक्सली 07 नवम्बर 2023 को विधान सभा चुनाव-2023 के दौरान मतदान सुरक्षा पार्टी पर आईईडी विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही है, उक्त घटना में सुरक्षा बल के 01 जवान घायल हुआ था।

गिरफ्तार महिला नक्सली नक्सल संगठन में वर्ष 2004 में संघम सदस्या के पद पर भर्ती होकर वर्तमान में पामेड एलओएस कमाण्डर के पद पर सक्रिय रही है।

गिरफ्तार महिला नक्सली के विरूद्ध घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में पूर्व से संगीन मामले के प्रकरण पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र के ग्राम एतराजपाड़ की निवासी है।

महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में थाना चिंतागुफा पुलिस बल एवं डीआरजी की कार्रवाई रही है।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर 25 जूलाई 2025 को थाना चिंतागुफा से प्रांशु तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं निरीक्षक गोविंद यादव थाना प्रभारी चिंतागुफा के हमराह जिला बल, एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए ग्राम एतराजपाड़, मिनपा, टोण्डामरका व आसपास क्षेत्र की रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम टोण्डामरका के जंगल पहाड़ी से घेराबंदी कर 01 महिला नक्सली माड़वी सुक्की पति सोमड़ू (पामेड़ एलओएस कमाण्डर/एसीएम ईनामी पांच लाख रूपये) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी एतराजपाड़ थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा (छ0ग0) को पकड़ी गई। पकड़ी गई महिला नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत 07 नवम्बर 2023 को विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 को कैम्प टोण्डामकरा कैम्प से मतदान सुरक्षा पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईईडी से विस्फोट कर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल रही है, घटना में सुरक्षा बल के 01 जवान घायल हुए था, घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 147, 148, 149, 307, 120 (बी) भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में महिला नक्सली आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए 25 जूलाई 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर केन्द्रीय महिला जेल जगदलपुर भेजी गई।

महिला नक्सली माड़वी सुक्की पति सोमड़ू की नक्सल संगठन में कार्यावधि।

वर्ष 2004 से 2005 तक ग्राम एतराजपाड़ संघम सदस्या।

वर्ष 2006 माह नवम्बर से 2007 माह जनवरी तक किस्टाराम एरिया कमेटी पार्टी सदस्या।
वर्ष 2007 माह फरवरी से 2009 तक दक्षिण बस्तर डिवीजन दलम सदस्या।

वर्ष 2010 से 2011 तक पामेड़ एलओएस पार्टी सदस्या।

वर्ष 2012 से अबतक पामेड़ एलओएस कमाण्डर/एसीएम रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!