सुकमा भाजपा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा किया

सुकमा भाजपा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा किया
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : भारतीय जनता पार्टी अटल सदन जिला कार्यालय सुकमा में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचाय चुनाव को लेकर मंडल बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की जानकारी देते हुए चुनावी रणनीति पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से चर्चा कर विचार विमर्श किया |
बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, अटल बिहारी वाजपेयी एवं भारत माता के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री खेमलाल सिन्हा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डमरू राम नाग ने किया आभार व्यक्त किया |
भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा पूरा विश्वास है की सभी कार्यकर्ताओ की मेहनत से हम नगरपालिका सुकमा एवं त्रिस्तरीय पंचाय चुनाव में अधिक से अधिक स्थानों पर भाजपा का परचम लहराकर कब्ज़ा करेंगे |
भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा की मुझे पूरा विश्वास है भाजपा उम्मीदवार सभी जगह जिले में नगरीय निकाय व पंचायतो में अधिक मतों से विजयी होंगे, इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा सरकार बनाये रखने हेतु टिकट किसे भी मिले हमारा उम्मीदवार एक है वो है कमल का फूल, आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और कार्यकर्ता ही इसे संभव करेंगे | भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम ने कहा की सभी कार्यकर्ताओ के मेहनत से ही कांग्रेस का गढ़ रहे सुकमा मे अधिक से अधिक जगह भाजपा के जनप्रतिनिधि बनाएंगे और हम सबको एक होकर चाहे टिकट के दावेदार जो भी हो स्वागत है पर टिकट किसी एक को मिलता है उसके बाद सब एक होकर पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करे और पूरा उम्मीद है हमारी जीत सुनिश्चित है और कुछ अनारक्षित सीटों पर ओबीसी वर्ग के पदाधिकारियो को टिकट दिया जाएगा |
इस दौरान मौजूद रहे प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, जिला मंत्री दिलीप पेददी, जिला कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, जिला कार्यालय प्रभारी रामगोपाल राठौर, सह प्रभारी विवेक यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष डमरू राम नाग, मंडल महामंत्री खेमलाल सिन्हा, सोभन गन्दामी, राजकुमार कश्यप, हुंगाराम मरकाम, लच्छूराम पोडियामी, शिल्पा मंडावी, चन्द्रिका गुप्ता, शंकर गोनेल, जोगा राम बारसे, अनिल मंडावी, मुकेश जैन, रमेश कर्मा, राजेंद्र कुलदीप, बुधराम मंडावी, दीपक नेताम, आयता बुंगरी, प्रवीण बारसे राजेश दास सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।