संगठन चुनाव भाजपा द्वारा आयोजित कार्यशाला में चुनाव अधिकारी दिनेश कश्यप ने की समीक्षा

संगठन चुनाव भाजपा द्वारा आयोजित कार्यशाला में चुनाव अधिकारी दिनेश कश्यप ने की समीक्षा
संवाददाता : बालक राम यादव
सुकमा : भारतीय जनता पार्टी अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे जिला संगठन चुनाव अधिकारी दिनेश कश्यप ने कार्यशाला में आगामी संगठन चुनाव के संबंध में चर्चा कर विस्तृत जानकरी दी एवं तैयारियों की जानकारी लेते हुए समीक्षा किया | कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया | पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा की तय समय पर संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों व जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुथ समिति का गठन एवं अन्य कार्यक्रमों के तैयारी को पूर्ण करे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुकमा धनीराम बारसे ने भी संगठन चुनाव हेतु रुपरेखा तैयार कर संगठन को और सशक्त कैसे बनाया जाये एवं आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया | धनीराम बारसे ने आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय चुनाव हेतु कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर अभी से बूथ स्तर तक पहुंच कर जुट जाने हेतु अनुरोध किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हूंगाराम मरकाम, जिला चुनाव संयोजक नूपुर वैदिक, जिला महामंत्री कोरसा सन्नू, मंडल अध्यक्ष डमरू राम नाग सहित जिला मंडल के सभी अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
विडियो खबर देखिए