क्राइमछत्तीसगढ़

सुकमा, दोरनापाल : कत्ल की गुत्थी दोरनापाल पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर सुलझाईl

कत्ल की गुत्थी दोरनापाल पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर सुलझाईl

ससुर ही निकला अपने दामाद का हत्यारा।

संवाददाता : बालक राम यादव
सुकमा : जिले के दोरनापाल क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पुजा मड़कम पति दीपक सिंह वार्ड क्रमांक 12 दोरनापाल जिला सुकमा के पति दीपक सिंह को 01 दिसम्बर 2024 के रात्रि करीबन 7-8 बजे के मध्य किसी अज्ञात हमलावर ने जान से मारने की नीयत से लकड़ी के डण्डे से सिर में ताबड़तोड़ वार किया जिससे दीपक सिंह अधमरा हालत मे बेहोश होकर गिर पड़ा आसपास के लोगो से सूचना मिलने के बाद घायल को ईलाज के लिए पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ज्ञात हो कि दीपक सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जिसको लेकर पुजा मड़कम की रिपोर्ट पर दोरनापाल थाने में अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 109, 103 भा.न्या.सं. दर्ज किया गया। दोरनापाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी फूटेज, गवाहो एवं अन्य तकनीकी साधन से आरोपी का 24 घण्टे के अंदर पता लगा लिया। आरोपी को कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और उन्होंने बताया कि दीपक सिंह जो उसका सगा दामाद था जो कि अपनी बेटी-नातिन के साथ हो रहे पारिवारिक हिंसा से परेशान था जो अपने दामाद दीपक सिंह का सुकमा से ही हत्या करने की योजना बनाकर बस से दोरनापाल आया था। आरोपी मड़कम राजा पिता स्व. रामा निवासी टेटराई, दोरनापाल का रहने वाला था।
दीपक सिंह का हत्यारा की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाई दीपक सिंह का हत्यारा सगा मामा मडकम रामा निकल गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर जिला जेल सुकमा में दाखिल कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल निशांत पाठक के हमराह में थाना प्रभारी दोरनापाल निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा एवं थाना स्टाफ का सहयोग रहा है।

विडियो खबर देखिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!