
अज्ञात महिला के शव सड़ी गली हालत में मिली,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
संवाददाता : बालक राम यादव
सुकमा : जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के नाम से ग्राम पंचायत मुरतोंडा में मिली महिला की सड़ी गली लाश।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अज्ञात महिला की शिनाख्ती की कार्रवाई की गई।
सोमवार दोपहर 2 दिसम्बर 2024 को स्थानीय लोगों ने लाश को देखकर सरपंच पति मुका राम नाग को बताया गया।
आज सुबह मंगलवार 3 दिसम्बर 2024 सूचना मिलने के बाद सुकमा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी लेकिन अभी तक हत्या है या और कुछ सुराग नहीं मिली है।
ज्ञात हो कि शव सड़ गल गई और धड़ से सिर अलग हुई है पहचान करना मुश्किल हुई है।
कृषि विज्ञान केन्द्र मुरतोण्डा परिक्षेत्र में बाउंड्री वाल के अंदर एक अज्ञात महिला उम्र करीब 20 से 30 वर्ष का शव मिला है शव करीब 10-12 दिन पुराना है यदि किसी को यह कपड़ा और सामान देखकर कोई जानकारी प्राप्त हो तो थाना सुकमा को सूचना दे सकते है।
मृतिका का शव डीकंपोज हो गया है इसलिए चेहरा नहीं दिख रहा है।
अगर आप सभी दर्शकों को बताना चाहता हूं कि कपड़े से पहचान लेने के बाद पुलिस को सूचना देने में समस्या होती है तो कमेंट करके उक्त मृतक महिला की पता दे सकते है अगर हत्या है तो हत्यारे को पुलिस पकड़ सके।
विडियो खबर देखिए