सिविक एक्शन प्रोग्राम में द्वितीय वाहिनी द्वारा ग्रामीणों को रेडियो, स्कूल बैग वितरण किया।

सिविक एक्शन प्रोग्राम में द्वितीय वाहिनी द्वारा ग्रामीणों को रेडियो, स्कूल बैग वितरण किया।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : जिले के द्वितीय वाहिनी, सी.आर.पी.एफ. द्वारा सी 02 बटा.मुर्कराजकोंडा 08 अगस्त 2025 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सुकमा रेंज के दिशा निर्देशन में आयोजन कराया गया | जिसमे कमलेश कुमार कमाांडेंट द्वितीय वाहिनी, सी.आर.पी.एफ के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में मुर्कराजकोंडा कैंप में नागरिक सहायता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों के मनोरंजन एवं जागरूक्ता के लिए रेडियो , वाटर डिस्पेन्सर ,स्कूल बैग एवं अन्य सामानो का वितरण चिकित्सा कैम्प में किया गया जिसे ग्रामीणों ने बहुत सराहा। इस वितरण ने सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच विश्वास और सहयोग को भी मजबूत किया। जिसमे कुल-105 स्थानीय लोगो ने जिसमे मुरियापारा ,पोकरीपारा ,पाटादुलेर ,पटेलपारा ,कहरदुलेर गाँव के निवासियों ने भाग लिया एवं साथ ही उन सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, इस प्रयास के लिए अपनी संतुष्टि और आभार व्यक्त किया | साथ ही अनुरोध किया की इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में भी होते रहना चाहिए |
कमान्डेंट कमलेश कुमार द्वितीय वाहिनी को आभार व्यक्त किए।