छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा’ घर घर तिरंगा कार्यशाला भाजपा कार्यालय सुकमा में सम्पन हुआ।

हर घर तिरंगा’ घर घर तिरंगा कार्यशाला भाजपा कार्यालय सुकमा में सम्पन हुआ।

मोर तिरंगा, मोर अभियान कार्यशाला अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में आयोजित किया गया।

10 से 12 अगस्त तक जिले के प्रत्येक मंडल में निकलेगी यात्रा।

संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा। भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में आज दिनांक 07 अगस्त, 2025 दिन गुरुवार को अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने की, जबकि कार्यक्रम की संचालन बलिराम नायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मतस्य बोर्ड के अध्यक्ष माननीय भारत मटियारा जी रहे।
कार्यशाला में अपने संबोधन में भरत मटियारा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, सेना के पराक्रम और देशवासियों की एकजुटता से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने इसे एक नए, सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की पहचान बताया और कहा कि प्रत्येक भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस साल आ रहे स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। देशभर में इसके लिए कार्यक्रम तय किये गये हैं। आगामी 10, 11 और 12 अगस्त को भाजपा के सभी मंडलों में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा आम जनमानस को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये यात्राएं शहीद स्मारक से शुरू होंगी। उन्होंने पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रा संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आन्दोलनों से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए। 13-15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाए। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस व संगोष्ठी, विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रर्दशनी का आयोजन किया जाए। उन्होंने इसके लिए जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे के साथ मिलकर पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का दायित्व सौंपते हुए पांचो मंडल में प्रभारी सह प्रभारी मनोनीत किये।
मुख्य वक्ता ने भरत मटियारा ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता-आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता चंदन के समान हैं, जो समाज की विषम समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करते हुए देश विरोधी ताकतों के विष को आत्मसात कर रामराज्य की सुगंध फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1982 में भाजपा के संसद में मात्र दो सांसद थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर आज पार्टी पूरे देश में व्यापक रूप से स्थापित है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, वरिष्ठ भाजपा नेता राम चरण कोर्रम, कार्यक्रम जिला संयोजक हूंगा राम मरकाम, सोयम मुका, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला महामंत्री बलिराम नायक, नगर पालिका अध्यक्ष हूंगा राम मरकाम सहित भाजपा पदाधिकारी कोरसा सन्नू, भुवनेश्वरी यादव, दिलीप पेद्दी, सेमल नरेश, साई रेड्डी, रंजीत बारठ, कुसुमलता कवासी, जानकी कवासी, अन्नू बोगाम, संजय सोढ़ी, विवेक यादव, रमेश यादव, सृजन सिंह, प्रवीण बारसे सहित जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!