गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया सेवानिवृत व वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया।

गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया सेवानिवृत व वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : भारतीय जनता पार्टी सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुपूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में शाल व श्रीफल भेंटकर, तिलक लगाकर सम्मान किया।
सुकमा रामाराम की आराध्य देवी माँ के पुजारी दुर्गा प्रसाद पुजारी जी को शाल,श्रीफल भेंट कर तिलक लगाकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद लिया, इसके पश्चात वरिष्ठ व सेवानिवृत शिक्षक धनीराम यादव, जेठाराम साहू, हिरमा राम नाग, जादगीश कनोजिया, ईश्वर प्रसाद नायक, वर्मा सर, स्वामी सर को शाल व श्रीफल भेंटकर भाजपा पदाघिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुपूर्णिमा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी व आशीर्वाद प्राप्त किया, भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा की गुरु ज्ञान के स्रोत ही नहीं जीवन की प्रेरणा भी हैं, शिक्षा, संस्कार और जीवन के उच्चतम मूल्यों का संचार करने वाले सभी गुरुजनों को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर मेरा सादर नमन एवं आप सभी को गुरुपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम प्रभारी नूपुर वैदिक, मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, जिला उपाध्यक्ष पी विजय, जिला कार्यालय प्रभारी रामगोपाल राठौर, सह प्रभारी विवेक यादव, पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम, मंडल महामंत्री मुकेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष डमरू नाग भाजपा पदाधिकारी सुनील नाग, भवर लाल टावरी, सोभन गन्दामी, बुधराम मंडावी, विपिन नायक, डी राजेश चौधरी, रंजीत बारठ, पूजा तिवारी, अनिल सोढ़ी, उर्मिला मंडावी, साहदई कवासी, मोहन उपस्थित रहे।