छत्तीसगढ़

चैतन्य के गिरफ्तारी से कांग्रेस आक्रोश, नाराजगी जताते हुए ईडी का पुतला दहन किया।

चैतन्य के गिरफ्तारी से कांग्रेस आक्रोश, नाराजगी जताते हुए ईडी का पुतला दहन किया।

द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने फूंका ईडी का पुतला…

विपक्ष के गला घोंटने का काम कर रही है सरकार

संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : केंद्रीय एजेंसियों की कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय ईडी का पुतला दहन किया गया। दरअसल कल सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी ने एक बार फिर पहुंच उन्हें प्रताडि़त करने की कोशिश की। दोपहर के बाद भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेसियों ने ईडी का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेट ने कहा कि ईडी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं। जब तक यह राजनीतिक प्रतिशोध बंद नहीं होगा, हमारा विरोध जारी रहेगा। नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शेख सजार कहा डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने विपक्ष का गला घोटने का काम किया है। आज पूर्व मुख्यमंत्री के घर ईडी की टीम पहुंची है। गणेश ने आरोप लगाया कि ईओडब्ल्यू को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, बावजूद इसके दबाव और दबंगई जारी है। शेख सजार ने इसे बदलापुर की राजनीति को दबाने की कोशिश बताया।

इस दौरान इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन,,कन्या दुग्गे,, सेवादल के जिला अध्यक्ष मुकेश कश्यप,, कोसा कवासी,, गुलाम मुर्तजा तरुण जेसवाल,, शेख नजीर,,रिंकू दास,, सुनील राठी, प्रताप समरथ,, बच्चा कोरी,, एवं महिला कांग्रेस सेवा दल युवक कांग्रेस मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!