छत्तीसगढ़

तोंगपाल नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत।

तोंगपाल नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत।

संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : भाजपा पार्टी ने आयता राम मंडावी को बनाया तोंगपाल मंडल अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर तोंगपाल में स्वागत किया गया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के मार्गदर्शन में सुकमा जिला के मंडल अध्यक्षों का फेर बदल कर चयन किया है ।‌ जिसमें तोंगपाल मंडल अध्यक्ष का घोषणा बचा हुआ था इस महीने में चयनित किया गया।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता नेता आयता राम मंडावी को तोंगपाल मंडल का चयन कर जिम्मेदारी दी है।

कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष आयता राम मंडावी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया ।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आयता राम मंडावी ने कहा कि मुझे प्रदेश संगठन एवं जिला नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है उसे निभाया जाएगा पार्टी संगठन के द्वारा नवीन जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद मुझे खुशी है कि मै इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाऊंगा साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओ और प्रदेश संगठन का निर्देश का पालन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी योजनाओं को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करूंगा। और एक प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण देव एवं जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को धन्यवाद आभार व्यक्त करता हू ।

भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आयता राम मंडावी को बधाई देता हू मुझे आशा है कि प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देश का पालन अच्छे से करेंगे और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं जनता के हित में कार्य करंगे और कार्यकर्त्ताओं एवं उपस्थित जनता को आश्वासन देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है केंद्र और राज्य में सरकार है हमारी सरकार ने पिछले 15 वर्षों तक सरकार चलाई है विगत 15 सालो में सैकड़ो कार्य जनता के हित में किया है सैकड़ो विकास कार्य किए है और विष्णुदेव शासन काल में भी अनेको विकास कार्य कर रहे है और आने वाले समय में भी चौगुना विकास करेंगे क्षेत्र के सभी परिवार को केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाएंगे प्रधानमंत्री आवास नल जल सडक पुलिया बिजली रोटी स्वास्थ्य का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला मंत्री उपेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य शामवती यादव भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा एवं तोंगपाल मंडल के जैष्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!