दो नक्सली अपराधियों को जवानों ने पकड़ा, पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

दो नक्सली अपराधियों को जवानों ने पकड़ा, पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : (बस्तर समय) जिले के थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत 02 नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
गिरफ्तार दोनो आरोपी दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में डब्लु ब्रिज के पास आईईडी लागाने के घटना में शामिल रहे हैं।
गिरफ्तार दोनो नक्सली थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के ग्राम उपमपल्ली के निवासी है।
नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना पोलमपल्ली पुलिस बल की रही विशेष भूमिका।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारत्म्य में थाना पोलमपल्ली क्षेत्रांतर्गत दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में डब्लु ब्रिज के पास आईईडी लागाने के घटना में शामिल आरोपियों कि ग्राम उपमपल्ली में उपस्थित होने की सूचना पर 04 मई 2025 को थाना पोलमपल्ली से पुलिस पार्टी ग्राम उपमपल्ली की ओर रवाना हुए, ग्राम उपमपल्ली पहुंच सुरक्षाबलो द्वारा घेराबंन्दी कर प्रकरण में शामिल नक्सली आरोपी मुचाकी रामा पिता भीमा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 33 वर्ष निवासी उपमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा (छ0ग0) पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सली आरोपी थाना पोलमपल्ली के अप.क्र. 02/2025 धारा 61 भा.न्या.सा. 04,05 वि.प.अधि. में शामिल होने से थाना लाकर 04 मई 2025 के 19ः30 बजे विधिवत् गिरफतार कर रात्रि होने से पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया। इसी क्रम में घटना में शामिल एक अन्य आरोपी ग्राम उपमपल्ली में उपस्थित होने की सूचना पर 05 मई 2025 को पुनः ग्राम उपमपल्ली की ओर पुलिस पार्टी रवाना होकर उपमपल्ली पहुंच घेराबंन्दी कर प्रकरण में शामिल नक्सली आरोपी सोड़ी कोसा पिता गंगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 32 वर्ष निवासी उपमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा (छ0ग0) को हिरासत में लेकर थाना लाकर विधिवत् गिरफतार कर उक्त दोनो आरोपियों को 05 मई 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।