
पुलिस ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, अपराधिक घटनाएं में शामिल रहे।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत 02 ईनामी सहित 03 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को सफलता।
गिरफ्तार नक्सली 01 पर पद के अनुरूप 02 लाख एवं 01 नक्सली पर 01 लाख कुल 03 लाख रूपये के घोषित है ईनाम।
सभी गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2024 में दुलेड़ के पास पीकअप वाहन के सामान को लूटपाट कर वाहन में आग लगा कर क्षति पहुंचाने की घटना में शामिल रहे है।
नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना चिंतागुफा पुलिस बल एवं डीआरजी की रही संयुक्त कार्रवाई।
गिरफ्तार सभी नक्सल आरोपी उक्त घटना के अतिरिक्त जिले में घटित विभिन्न नक्सली घटना में शामिल रहे है।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। नक्सली मौजूदगी की आसूचना पर 16 जनवरी 2025 को थाना चिंतागुफा से जिला बल, डीआरजी का बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए दुलेड़, मेटागुड़ा एवं एर्रनपपल्ली व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम दुलेड़ के जंगल पहाड़ क्षेत्र में खेत लाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर छिपने/भागने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 03 संदिग्धों कोे पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सलियों से पूछताछ करने पर नक्सलियों ने नाम बताएं।
इन तीन नक्सलियों को पुलिस ने धरदबोचा
मड़कम नंदा पिता सोमा (दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्य ईनामी 02 लाख (पीपीसीएम दुला दादा के साथ रहता था) उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़पे दुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा
कवासी लखमा पिता स्व. कवासी हिड़मा (कंचाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) उम्र लगभग 37 जाति मुरिया निवासी कंचाल थाना पामेड़ जिला बीजापुर
मड़कम नंदा पिता स्व. देवा (कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी ईनामी 01 लाख) उम्र 35 वर्ष निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर
नक्सलियों को इन धाराओं के तहत पंजीबद्ध किया गया
उक्त नक्सलियों ने नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये। पकडे गये आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कैम्प दुलेड़ के लिये जा रहे पीकअप वाहन से ले जा रहे सामान को लूटपाट कर वाहन को आगजनी कर क्षति पहुंचाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ रहना स्वीकार किया गया। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 435, 395, 342, 506 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त पकडे़ गये नक्सली आरोपी घटना कारित करने के पश्चात विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे थे। उक्त नक्सली आरोपियों को 16 जनवरी 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर 17 जनवरी 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार सभी नक्सल आरोपी उक्त घटना के अतिरिक्त जिले में घटित विभिन्न नक्सली घटना में शामिल रहे है।
विडियो खबर देखिए