भाजपा ने निकाली भव्य नामांकन रैली नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

भाजपा ने निकाली भव्य नामांकन रैली नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
भाजपा के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम को प्रत्याशी घोषित किया गया है पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में अटल सदन से बाजे गाजे के साथ सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता सामिल हो कर नामांकन रैली निकाली।
इस शक्ति प्रदर्शन रैली में जिले के तमाम दिग्गज भाजपाई शामिल हुए।
इस दौरान एसडीएम कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किया गया।
साथ ही बस स्टैंड परिसर पर भाजपा ने नुक्कड़ सभा में हम जितेंगे के नारा के साथ आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा कि भाजपा के संगठन की विचारधारा को नहीं मान कर भाजपा से इस्तीफा दे कर निर्दलीय प्रत्याशी बनाया गया है संगठन के विचारधारा को नहीं मानने वाले लोग हैं, दरअसल पार्टी में उनके लिए घर वापसी के लिए द्वार खुला है।
भाजपा में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलने की बयान पर खंडन करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में छत्तीसगढ़ में महिलाओं को सम्मान देने की पार्टी है। साथ ही भटके हुए एवं असंतुष्ट लोगों को भारतीय जनता पार्टी सम्मान के साथ वापसी का स्वागत करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी जिस उम्मीद के साथ इस बार कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरे हैं,जीत हासिल जरुर करेंगे।