भाजपा जिला अध्यक्ष पुनः निर्वाचित होने पर धनीराम बारसे का सुकमा में भव्य स्वागत किया गया

भाजपा जिला अध्यक्ष पुनः निर्वाचित होने पर धनीराम बारसे का सुकमा में भव्य स्वागत किया गया
जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करूंगा।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने पुनः धनीराम बारसे को नियुक्त किया गया जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के प्रथम सुकमा जिला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
सुकमा भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुकमा जिला में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया तोंगपाल मंडल में स्वागत कार्यक्रम कर छिंदगढ़ और सुकमा के दंतेवाड़ा चौक में भव्य स्वागत कर रैली के माध्यम से निर्वाचित जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को स्वागत यात्रा निकला गया सुकमा नगर में भ्रमण कर बस स्टेण्ड परिसर काली माई मंदिर के सामने स्वागत कार्यक्रम रखा गया था भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को बड्डू से तोला गया ।
इस मौके पर जिला महामंत्री कोरसा सन्नू, विश्वराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक ने सम्बोधित कर जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को बधाई शुभकामनाएं दे कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतान्त्रिक पार्टी है। यहां फैसले शीर्ष नेतृत्व द्वारा संवैधानिक रूप से लिए जाते हैं। धनीराम बारसे के नेतृत्व में हम सब मिलकर पार्टी को आगे ले जाने के कार्य करेंगे ।
जिलाध्यक्ष ने सभी को दिया धन्यवाद
जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मै एक किसान परिवार का का बेटा हू मै जब से संगठन में जुड़ा हू तब से पार्टी संगठन का कार्य जिम्मेदारी से की है। मैं भी उसी पदचिन्हों पर चलते ही प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान रखते हुए संगठन को कामयाबी के शिखर पर ले जाऊंगा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत नगरीय निकाय चुनाव में सभी क्षेत्रों में हमारे कार्यकर्त्ता पंच सरपंच, जनपद जिला पंचायत पार्षद अध्यक्ष में विजयी होंगे और जानता के हित में कार्य करेंगे।
विडियो खबर देखिए