बड़ी सफलता : 43 लाख रुपए के 9 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण।

43 लाख रुपए के 9 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : जिला सुकमा क्षेत्र अंतर्गत नक्सल संगठन में सक्रिय 02 महिला सहित कुल 09 हार्डकोर 43 लाख ईनामी नक्सलियों केे द्वारा आत्मसमर्पण किया गया।
मुख्यमंत्री साय के सुकमा आगमन एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, साथ ही 43 लाख रुपए के ईनाम घोषित रही है।
छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया।
आत्मसमर्पित में से 02 नक्सली पर 08-08 लाख, 04 नक्सली पर 05-05 लाख, 01 महिला नक्सली पर 03 लाख एवं 01 महिला – 01 पुरूष नक्सली पर 02- 02 लाख कुल 43 लाख रूपये के ईनाम घोषित है।
नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल कोंटा, डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा टीम एवं 02, 223 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही है।
विडियो खबर देखिए