छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बड़ाजी ग्राम में शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण…..

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बड़ाजी ग्राम में शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण…..

संवाददाता : हेमंत संदूजा 

जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ाजी ग्राम के चौक में शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्बा समाज के शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और क्षेत्र में अग्रेंजी शासन के नीतियों का विरोध किया। आज के युवा शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।
शहीद गेंद सिंह बस्तर रियासत के अंतर्गत परलकोट जमींदारी के जमींदार गेंद सिंह ने मराठों और ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध भुजरिया अबूझमाड़िया आदिवासियों को लेकर बस्तर की स्वतंत्रता का शंखनाद 1824-1825 में किया था। उनका उद्देश्य बस्तर को गुलामी से मुक्त कराना था।
छत्तीसगढ़ के ब्रिटिश प्रशासक एगेन्यू के निर्देश या चांदा के पुलिस अधीक्षक कैप्टन पिव ने मराठा और अंग्रेज सेना की सहायता से 12 जनवरी 1825 को गेंद सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। क्रांतिकारियों का कठोर दमन किया गया और 20 जनवरी, 1825 को गेंद सिंह को उनके महल के सामने ही फांसी दे दी गई। अंग्रेजों के विरूद्व स्वतंत्रता का शंखनाद करने वाले शहीद गेंद सिंह बस्तर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के पहले शहीद है। शहीद गेंद सिंह हल्बा समाज के संबंधित थे, बस्तर जिला के बड़ाजी ग्राम हल्बा समाज की बाहुल्यता है। इसलिए शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!