सुकमा, ब्रेकिंग : अज्ञात बीमारी से सात वर्ष के छात्र इलाज के दौरान मौत हुई।

अज्ञात बीमारी से सात वर्ष के छात्र इलाज के दौरान मौत हुई।
संवाददाता : बालक राम यादव
सुकमा : कोयाबेकूर स्थित बालक आश्रम के पहली के छात्र की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित कोयाबेकूर बालक आश्रम का पहली का छात्र माड़वी दुला 7 साल निवासी कोंटा ब्लॉक के केरलापेंदा को तेज सिरदर्द की शिकायत पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। यहां से उसे मेकॉज रेफर किया था।
आश्रम अधीक्षक बंशराज ने बताया कि माड़वी दुला स्वस्थ था। 29 नवंबर को तेज सिरदर्द की शिकायत पर उसे केरलापाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां सभी जांच नॉर्मल थी तो उसे वापस आश्रम लाए। रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रात करीब 9 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सूत्र बताते हैं कि बालक की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब थी। समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी तबीयत खराब होती चली गई।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त शरतचंद्र शुक्ला ने बताया कि छात्र की तबीयत खराब होने पर आश्रम अधीक्षक ने करीबी स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया था। यहां बीमारी की पुष्टि नहीं हुई। दो दिन पहले चिरायु द्वारा भी आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था, जिसमें भी माड़वी दुला की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अचानक 1 दिसंबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ी।
विडियो खबर देखिए