सुकमा भाजपा के 04 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा

सुकमा भाजपा के 04 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा
संवाददाता : बालक राम यादव
सुकमा : प्रदेश संगठन एवं जिला निर्वाचन आधिकारी के रायशुमारी के बाद जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची जारी
सुकमा भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिले के 4 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के जारी होते ही जिन मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी मिली है, वे तो खुशी हैं ।
भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कश्यप के अनुमोदन एवं जिला के पर्यवेक्षक विकास मरकाम की सहमति के बाद भाजपा जिला में निर्धारित मापदंडों के आधार पर मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद घोषणा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कश्यप, सह निर्वाचन आधिकारी विश्वराज सिंह चौहान, नूपुर वैदिक, कोंटा मंडल निर्वाचन आधिकारी कोरसा सन्नू, दोरनापाल मंडल निर्वाचन आधिकारी सोयम मुका, सुकमा मंडल निर्वाचन आधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, छिंदगढ़ मंडल निर्वाचन आधिकारी संजय सोढ़ी एवं जिला, मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से समन्वयन बनाकर चयन की प्रक्रिया अपनाई गई। 5 में से 4 मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, जबकि एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा होना शेष है। अभी यहां पर समन्वय की कोशिश जारी है।
कोंटा एवं चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र तोंगपाल से 1 मंडल अध्यक्ष की घोषणा शेष है। भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे का कहना है कि शीघ्र ही इनकी भी घोषणा होगी।
यह होती है चयन प्रक्रिया
बूथ अध्यक्षों की रायशुमारी जिले में पहुंचती है। जिले की रायशुमारी में मंडल के निर्वचन आधिकारी व वर्तमान अध्यक्ष से रायशुमारी के बाद निर्णय लिया गाया । कोंटा से सुभाष चतुर्वेदी, दोरनापाल धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, सुकमा रमाकांत नायक, छिंदगढ़ चिरंजीवी मंडावी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।