कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा में एक दिवसीय सुशासन दिवस आयोजित किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा में एक दिवसीय सुशासन दिवस आयोजित किया।
संवाददाता बालक राम यादव
सुकमा : जिले के ग्राम पंचायत मुरतोंण्डा में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा में एक दिवसीय सुशासन दिवस आयोजित।
कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा में जिले के किसानों ने भारी संख्या में किसानों के द्वारा सुशासन दिवस में भाग लिया गया इसी दौरान कृषि के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को कृषि विभाग की नई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा में पी आर बघेल ने बताया कि रासायनिक खाद कम से कम में उपयोग करके जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए गाय का गोबर एवं मलमूत्र को भी इक्ट्ठा करने के बाद खेत में उपयोग करने से किसानों को अच्छी फसल उपजाऊ होगी यूरिया जैसे खादो का उपयोग करने से जमीन की नमी खराब होकर आने वाले 20-30 वर्षों में जमीन बंजर होती जाएगी
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख एच. एस. तोमर ने केंद्र की भूमिका और रबी फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग कर जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया साथ ही बैंगन, टमाटर, एवं अन्य सब्जियां के बारे में प्रकाश डालते हुए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है.और पंजाब जैसे राज्यों के किसानों का उदाहरण देते हुए जिले के किसानों को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान किसानों साथ में किसान मित्रों की भी मौजूदगी रही है।
विडियो खबर देखिए