
जिले में फिर एक अज्ञात पुरुष की सड़ी गली हालत में शव बरामद।
संवाददाता : बालक राम यादव
सुकमा : जिले के कोट्टीगुडा देवी चौक पटनमपारा डूरकागुडा के बीच पहाडी में फिर एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली हालत में शव मिली है।
व्यक्ति की शरीर क्षतविक्षत अवस्था में शव को पुलिस ने बरामद किया है।
बुधवार 4 दिसम्बर 2024 को खबर लिखने तक पुलिस भी ग्राउंड जीरो से शव वाहन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
आज शाम तक पोस्टमार्टम किया जा सकता है।
अज्ञात मृतक व्यक्ति के पास 1 नग टार्च,1 नग टावल,सफेद रंग का झोला,1 नग छोटा काला रंग बैग बरामद हुई है।
अज्ञात व्यक्ति किस वजह से मौत हुई पुलिस को जानकारी नहीं मिली है।
ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग के दौरान देखा गया है कि किसी कारण चलते फिरते मौत होती तो मृतक के पास उतनी मात्रा में सामान नहीं होती अशंका के तौर पर हत्या नज़र आ रही है।
आपको बता दें,शव लगभग 15 से 20 दिन की नज़र आ रही है, पूरी तरह सड़ गल कर बाॅडी कंकाल में तब्दील हुई है।
मृत व्यक्ति को पहचान करना बहुत मुश्किल हो रहीं हैं।
डूरकागुडा के ग्रामीण उसी आसपास धान मीजाई कर रहे हैं लेकिन उन ग्रामीणों को जानकारी नहीं मिली थी ग्रामीण का कहना है कि अत्यधिक बदबू फैलने से आज बुधवार 4 दिसम्बर 2024 को सुबह जाकर देखने से पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति की मौत हो चूंकि है इसी दौरान बोदरु राम डूरकागुडा निवासी ने पार्षद अनिल मंडावी को सूचना दिया अनिल मंडावी ने पुलिस थाना सुकमा में फोन करके अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए छानबीन में जूटी हुईं हैं।
मौत का कारण अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
दो दिन पहले मुरतोंडा में ऐसा ही एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली हालत में पुलिस ने बरामद किया उसकी भी अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
विडियो खबर देखिए