30 लाख के लागत से होगा परिसर निर्माण, मुख्यमंत्री ने वर्चूअल के माध्यम से लोकार्पण किया।

30 लाख के लागत से होगा परिसर निर्माण, मुख्यमंत्री ने वर्चूअल के माध्यम से लोकार्पण किया।
अटल परिसर निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न
नगरीय निकाय में सौंदर्यीकरण के साथ विकास की योजना
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : जिले के जिला मुख्यालय में सुशासन दिवस के अवसर पर अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया है,जिसमें अटल परिसर का निर्माण 30 लाख रुपए में किया जाना है। नगर पालिका परिषद् सुकमा में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 09 जनपद शाला के पास सुकमा में अटल परिसर निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समस्त नागरिक और अधिकारी कर्मचारी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। जनप्रतिनिधिगण ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर भौतिक रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग के सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष जगन्नाथ राजू, जनप्रतिनिधिगण धनीराम बारसे और मनोज देव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को सादर नमन करते हुए उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रमाकांत नायक, विश्वविजय चौहान,नूपुर वैदिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विडियो खबर देखिए