बड़ी खबर : पुलिस ने दो स्थाई वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दो स्थाई वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा : जिले के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 02 स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
वर्ष 2016 में दोनों वारंटी नक्सली पुलिस गस्त पार्टी पर हमला करने के घटना में शामिल रहे है।
गिरफ्तार 01 नक्सली पर छ0ग0 शासन द्वारा पद के अनुरूप 01 लाख रूपये का इनाम घोषित है।
दोनों गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी है।
नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना जगरगुण्डा पुलिस एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई की रही।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है,नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर 30 दिसम्बर 24 को थाना जगरगुण्डा से जिला बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सली आरोपियों की धरपकड़ के लिए ग्राम कुंदेड़ व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम कंुदेड़ के जंगल के पास 02 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देख कर छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
इन नक्सलियों को पुलिस ने पकड़ा
सोड़ी सुक्का पिता स्व. आपू जोनागुडा आरपीसी अध्यक्ष उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी जोनागुडा वीसकीनपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा,
सोड़ी भीमा उर्फ नंदू पिता स्व. लिंगा (जोनागुडा आरपीसी मिलिशिया कमाण्ड इन चीफ इनामी 01 लाख उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी जोनागुडा इत्तापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में उपरोक्त पदो पर कार्य करना बताये। दोनों संदिग्ध को थाना लाकर नक्सल फाईल चेक करने पर 06 नवंबर 16 को राजपेंटा के पास पुलिस गस्त पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट कर हमला करने की घटना में शामिल होना पाया गया। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 13/2016 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में दोनों आरोपियों की गिरफतारी हेतु माननीय न्यायालय सुकमा द्वारा 17 मार्च 2017 को वारंट जारी किया है, जिसे तामिल कर आज 30 दिसम्बर 2024 को माननीय न्यायलाय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
इसके अतिरिक्त दोनों नक्सली आरोपी जिला सुकमा एवं सीमावर्ती जिलों में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे है।